रोम, 6 फरवरी (आईएएनएस)| इटली में एक हाई-स्पीड ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। आपात सेवा ने यह जानकारी दी। बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पीड़ित संभवत: चालक हैं। घटना में 30 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। घटना मिलान शहर से 50 किलोमीटर दूर लोडी शहर के पास की है।
ट्रेन मिलान से सालेरनो जा रही थी।
घटना के बाद मिलान-बोलोग्ना हाई-स्पीड मार्ग की सभी सेवाओं को रद्द कर दिया गया है।