जापान के दौर पर जाएंगे अमेरिकी उप राष्ट्रपति

  • Follow Newsd Hindi On  

 टोक्यो, 8 नवंबर (आईएएनएस)| अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस उत्तर कोरिया से जुड़े मामलों पर चर्चा के लिए अगले सप्ताह जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से उनके देश में मुलाकात करेंगे।

  समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, पेंस जापान के प्रधानमंत्री से मिलने के बाद सिंगापुर रवाना होंगे जहां वह दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन की बैठक में हिस्सा लेंगे। यह बैठक मंगलवार को शुरू होगी।


जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशीहाइड सुगा ने पेंस की टोक्यो यात्रा और आबे से उनकी होने वाली मुलाकात की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि यह बैठक उत्तर कोरिया जैसे मुद्दों पर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का एक अच्छा अवसर होगी।

मंत्री ने चर्चा के विषयों के बारे में तो जानकारी नहीं दी लेकिन टोक्यो उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पहल पर यह प्रक्रिया शुरू हुई है।

जापान ने 1977-1983 के बीच उत्तरी कोरियाई एजेंटों द्वारा कम से कम 17 जापानी नागरिकों के अपहरण पर निर्णय लेने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समर्थन की भी मांग की है।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)