जापान : प्रधानमंत्री आबे ने कैबिनेट में फेरबदल किया

  • Follow Newsd Hindi On  

टोक्यो, 11 सितम्बर (आईएएनएस)| जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने बुधवार को जनता के समर्थन को बढ़ाने के मकसद से अपने कैबिनेट में फेरबदल किया, जबकि प्रमुख मंत्री व कार्यकारी पदों पर समान राजनीतिक मत रखने वाले अपने सहयोगियों को बरकरार रखा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, आबे के 19 कैबिनेट मंत्रियों में 17 में फेरबदल किया है, इन मंत्रियों को या तो सरकार के भीतर बदल दिया गया है या नए पद सौंपे गए है। इसके साथ 13 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है।

वित्तमंत्री तारो असो व मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहिदे सुगा को उनके पदों पर बनाए रखा गया है, क्योंकि उन्होंने आबे के खास करीबी सहयोगी के तौर पर संबंधित पदों पर सेवाएं दी हैं, जो आबे के 2012 में सत्ता में वापसी से बने हुए हैं।


अन्य महत्वपूर्ण कदम में विदेश मंत्री तारो कोनो को रक्षामंत्री बनाया गया है और इकॉनोमिक रिवाइटलाइजेशन मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी को विदेश मंत्री का पोर्टफोलियो दिया गया है।

इस कदम का मकसद पार्टी के लिए जनता का समर्थन बढ़ाना है। कुछ मीडिया आउटलेट द्वारा ऐसा माना जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री जुनिचिरो कोइजुमी के बेटे 38 साल के शिनजिरो कोइजुमी भविष्य में शीर्ष पद के लिए दौड़ में शामिल होंगे।

शिनजिरो कोइजुमी को कैबिनेट में जगह दी गई है। वह पहली बार मंत्री की भूमिका के रूप में पर्यावरण मंत्री का विभाग संभालेंगे।


आबे का वर्तमान कार्यकाल 2021 में समाप्त होगा। वह इस साल 20 नवंबर को देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री हो जाएंगे।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)