झारखंड : JAC आज दोपहर 3 बजे जारी करेगा कक्षा 8वीं के परिणाम, यहां देखें रिजल्ट

  • Follow Newsd Hindi On  
झारखंड : JAC आज दोपहर 3 बजे जारी करेगा 8वीं कक्षा के परिणाम, यहां देखें रिजल्ट

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज यानि 11 अप्रैल को दोपहर 3 बजे के बाद 8 वीं कक्षा के परिणाम घोषित करेगा, उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑनलाइन jac.nic.in पर देख सकते हैं।  आपको बता दें कि 5,56,350 से अधिक छात्रों ने इस बार 8 वीं की परीक्षा दी है। परीक्षा 11 फरवरी, 2019 को सुबह 9:45 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की गई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद आप झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in पर उपलब्ध होगा।

आप इस आसान प्रोसेस को फॉलो कर अपना परिणाम देख सकते हैं और साथ ही डाउनलोड भी कर सकते हैं।


  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nic.in पर जाएं।
  2. जेएसी 8 वीं कक्षा के परिणाम 2019 विकल्प पर क्लिक करें।
  3. डाउनलोड निर्देश पढ़ें।
  4. जेएसी 8वीं कक्षा का परिणाम 2019 डाउनलोड करें।

जानें झारखंड एकेडमिक काउंसिल के बारे में

झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जिसे JAC के नाम से जाना जाता है, CSBE बोर्ड पैटर्न का अनुसरण करती है। JAC झारखंड राज्य विधानमंडल द्वारा अधिनियमित एक अधिनियम द्वारा स्थापित किया गया था और 26 दिसंबर, 2003 को राज्य के राज्यपाल द्वारा आश्वासन दिया गया था।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)