JAC 8th Result 2020: झारखंड 8वीं कक्षा के परिणाम जल्द होंगे जारी, यहाँ देखें

  • Follow Newsd Hindi On  
JAC 8th Result 2020: झारखंड 8वीं कक्षा के परिणाम जल्द होंगे जारी, यहाँ देखें

JAC 8th Result 2020: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) सूबे के सभी विद्यालयों में कक्षा 8 की परीक्षाओं के रिजल्ट जल्द ही जारी कर सकता है। जो छात्र झारखण्ड 8वीं परीक्षा 2020 में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम घोषित होने के बाद काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर देख पाएंगे। बता दें कि झारखंड 8वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन फरवरी-मार्च 2020 में किया गया था।

हालांकि, जेएसी क्लास 8 रिजल्ट 2020 के बारे में झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है। फिर भी संभावना है कि नतीजों की घोषणा देश भर में लगे लॉक डाउन के हटने बाद की जा सकती है। लॉक डाउन की स्थिति 14 अप्रैल 2020 तक रहने की घोषणा सरकार द्वारा की गयी है।


ऐसे डाउनलोड करें JAC Class 8 result 2020:

Step 1: आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएँ।

Step 2: फिर ‘JAC 8th Result 2020’ इस लिंक पर क्लिक करें।

Step 3: अब अपना ‘Roll Number’ और ‘Date of Birth’ डालें।


Step 4: ‘Submit’ बटन क्लिक करें।

Step 5: आपका JAC Class 8 result 2020 स्क्रीन पर आ जाएगा।

Step 6: रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट करवा लें।

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

इससे पूर्व झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 8 और कक्षा 9 के परिणामों की घोषणा को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया था। दोनो ही कक्षाओं के परिणामों की घोषणा मार्च 2020 में की जानी संभावित थी।

दूसरी तरफ झारखंड सरकार ने राज्य के विद्यालयों के कक्षा 5 से 7 तक के छात्रों को बिना परीक्षा दिये अगली कक्षा के लिए प्रोन्नत किये जाने की घोषणा की थी। कक्षा 8 और कक्षा 9 के परिणामों को स्थगित करने और कक्षा 5 से 7 तक के छात्रों को बिना परीक्षा दिये अगली कक्षा के लिए प्रोन्नत किये जाने की घोषणाएं देश भर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की रोकथाम के चलते सरकार के प्रयासों के मद्देनजर की गयीं थीं।


Army Bharti Rally Postponed: झारखंड सेना भर्ती रैली स्थगित, नई तारीख की घोषणा बाद में होगी जारी

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)