Jamalpur Vidhan Sabha Seat: जमालपुर एशिया के पुराने शहरों में एक है। यह शहर रेल इंजन कारखाना के लिए प्रसिद्ध है। लिहाजा, इस विधानसभा क्षेत्र का अलग ही महत्व है। इस बार एनडीए और महागठबंधन की सीधी टक्कर से यहां होने जा रही चुनावी जंग बेहद रोमांचक नज़र आ रही है।
जमालपुर सीट का इतिहास
जमालपुर में विधानसभा का पहला चुनाव साल 1957 में हुआ, तब यहां से कांग्रेस को जीत मिली थी। 1962 में हुए अगले चुनाव में भी इस सीट से कांग्रेस विजयी रही। लेकिन इसके बाद से यहां की जनता ने अलग-अलग पार्टियों को मौका दिया। साल 2000 में पहली यहां पर आरजेडी को जीत हासिल हुई। हाल के चुनावी नतीजों को देखें तो जमालपुर जेडीयू का गढ़ बनता जा रहा है।
जमालपुर में हुए अब तक 15 चुनावों में कांग्रेस को दो, आरजेडी को एक और जेडीयू को 4 बार जीत मिली है। इसके अलावा यहां पर सीपीआई, जनता दल, भारतीय जनसंघ जैसी पार्टियां भी जीतने में कामयाब रही हैं। उपेंद्र प्रसाद वर्मा यहां से सबसे ज्यादा बार चुने गए हैं, वह 6 बार जमालपुर से चुनाव जीत चुके हैं।
इस सीट का चुनावी समीकरण
जमालपुर सीट पर यादव अहम खास भूमिका में हैं। वहीं इस इलाके में रविदास, राजपूत, ब्राह्मण, कोइरी, भूमिहार, पासवान की संख्या भी अच्छी-खासी है। 2010 में इस सीट पर 44.8% वोटिंग हुई थी और 2015 में 49.7% वोट डाले गए थे।
कुल वोटरः 3.20 लाख
पुरुष वोटरः 1.76 लाख (55.0%)
महिला वोटरः 1.44 लाख (45.0%)
ट्रांसजेंडर वोटरः 11 (0.003%)
विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
2015 के चुनाव में जमालपुर से जेडीयू के शैलेष कुमार ने एलजेपी के हिमांशु कुमार को मात दी थी। शैलेष कुमार को 67273 (45.68 फीसदी) और हिमांशु कुमार को 517979 (35.17 फीसदी) वोट मिले थे।
Jamalpur Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर
जदयू – शैलेश कुमार
कांग्रेस – अजय कुमार
लोजपा – दुर्गेश कुमार सिंह
Jamalpur Vidhan Sabha winner : जमालपुर के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-
Year | Winner | Party | Votes | Runner Up | Party | Votes |
2015 | Shailesh Kumar | JD(U) | 67273 | Himanshu Kunvar | LJP | 51797 |
2010 | Shailesh Kumar | JD(U) | 48337 | Sadhana Devi | LJP | 27195 |
OCT 2005 | Shailesh Kumar | JD(U) | 52682 | Upendra Pd. Verma | RJD | 19976 |
FEB 2005 | Shailesh Kumar | JD(U) | 45536 | Upendra Pd. Verma | RJD | 23986 |
2000 | Upendra Prasad Verma | RJD | 41906 | Shailesh Kumar | IND | 40535 |
1995 | Upendra Pd. Verma | JD | 30315 | Shailesh Kumar | SAP | 22988 |
1990 | Upendra Prasad Verma | JD | 48469 | Akshay Lal Singh | IND | 16957 |
1985 | Upendra Prasad Verma | LKD | 34987 | Bhushan Yadav | INC | 27966 |
1980 | Upendra Prasad Verma | JNP(SC) | 21874 | Akchhay Lal | JNP(JP) | 20105 |
1977 | Suresh Kumar Singh | JNP | 41226 | Kamleshwari Yadav | CPI | 14108 |
1972 | Suresh Kumar Singh | BJS | 19678 | Kamleshwari Yadav | CPI | 18441 |
1969 | Ram Balak Singh | CPI | 15880 | Suresh Kumar Singh | BJS | 15777 |
1967 | B. P. Yadav | SSP | 15851 | R. B. Singh | CPI | 14875 |
1962 | Yogendra Mahton | INC | 12020 | Sukhdeo Tanti | JS | 8629 |
1957 | Jogendra Mahton | INC | 15059 | Mehta Ramcharan Singh | IND | 8767 |