दिल्ली: जामिया VC नजमा अख्तर के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस पर FIR की रखी मांग

  • Follow Newsd Hindi On  
VIDEO | लड़की ने कहा- पूरे देश में लोग CAA के खिलाफ सड़कों पर हैं, प्रधानमंत्री उनसे बात क्यों नहीं करते

कैंपस खुलने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्रों ने कुलपति नजमा अख्तर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बड़ी संख्या में नारे लगाते छात्र कुलपति ऑफिस के पास प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्र ‘वाइस चांसलर चुप्पी तोड़ो ‘के नारे लगा रहे है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वीसी बताएं दिल्ली पुलिस के खिलाफ अब तक क्यों नहीं मामला दर्ज करवाया गया है। छात्रों का कहना है कि पुलिस को जामिया में घुसने की इजाजत किसने दी थी।

छात्रों ने पुलिस के खिलाफ केस दर्ज नहीं होने तक परीक्षा में नहीं बैठने का फैसला किया है। छात्रों की नाराजगी के बाद जामिया की कुलपति नज्मा अख्तर ने प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों को न्याय का भरोसा दिलाया।


दरअसल जामिया कैंपस में पिछले महीने हुई हिंसा के सिलसिले में छात्र दिल्ली पुलिस के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में जामिया मिलिया इस्लामिया के कुलपति नजमा अख्तर के कार्यालय का घेराव किया है। इसके अलावा छात्रों की मांग है कि विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षाओं को फिर से कराए और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)