दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: जनकपुरी विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Janakpuri Assembly seat

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: जनकपुरी विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Janakpuri Assembly seat

Janakpuri Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। जनकपुरी विधानसभा सीट (Janakpuri Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट पश्चिमी दिल्‍ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के राजेश ऋषि ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी जगदीश मुखी को हराया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में जनकपुरी सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने मौजूदा विधायक राजेश ऋषि को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, BJP ने आशीष सूद को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने राधिका खेड़ा पर दांव आजमाया है।


जनकपुरी विधानसभा सीट (Janakpuri Assembly Constituency) का इतिहास

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का जनकपुरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Janakpuri seat) दक्षिण पश्चिमी दिल्‍ली जिले का इलाका है। दिल्‍ली के पॉश इलाकों में शुमार यह क्षेत्र सेना की छावनी के नजदीक ही बसा हुआ है। इसी क्षेत्र में तिहाड़ सेंट्रल जेल भी बनी हुई है। इसके अलावा यह क्षेत्र लोकल मार्केट और मॉल्स के लिए मशहूर है।

1993 में गठित की गई जनकपुरी विधानसभा सीट पर पहले चुनाव में भाजपा के प्रोफेसर जगदीश मुखी ने कांग्रेस के शैलेंदर को हराया था। यह सीट शुरुआत से ही भाजपा का गढ़ रही है। लेकिन 2015 के चुनाव में उसे आम आदमी पार्टी ने भाजपा को शिकस्‍त देकर पिछले पांच चुनावों का राज खत्‍म कर दिया। भाजपा के प्रोफेसर जगदीश मुखी इस सीट से सबसे ज्‍यादा 5 बार विधायक चुने गए। वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के राजेश ऋषि विधायक हैं।

जनकपुरी विधानसभा सीट के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 174133 है, जिनमें पुरुष मतदाता 93093 और महिला मतदाता 81032 हैं। पिछले चुनाव में 71.44 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।


जनकपुरी विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

राजेश ऋषि, आप – 71802
प्रोफेसर जगदीश मुखी, बीजेपी – 46222

हार का अंतर – 25580

जनकपुरी विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशी

AAP – राजेश ऋषि
BJP – आशीष सूद
Congress – राधिका खेड़ा

मतदान की तारीख: 8 फरवरी

मतदान की तारीख: 11 फरवरी


Delhi Elections 2020: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट एक साथ देखें

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)