Javed Jaffrey Birthday: जिसने अपने डांस और आवाज से लोगों को अपना दीवाना बनाया

  • Follow Newsd Hindi On  
Javed Jaffrey Birthday: जिसने अपने डांस और आवाज से लोगों को अपना दीवाना बनाया

‘धमाल’ और ‘थ्री इडियट्स’ जैसी फिल्मों में कई अभिनेताओं के होने के बावजूद जावेद जाफरी अपनी एक अलग पहचान छोड़ते हैं। जावेद जाफरी का जन्म 4 दिसंबर 1963 को मुंबई में हुआ था। जावेद जाने माने मशहूर अभिनेता/कॉमेडियन जगदीप के बेटे हैं। जावेद की शादी हबीबा जाफरी से हुई है। इनके तीन बच्‍चे हैं- अलाविया जाफरी, मिजान जाफरी और अब्‍बास जाफरी।

भले ही जावेद जाफरी का फिल्मों में मुख्य अभिनेता के तौर पर कुछ खास करियर न रहा हो लेकिन उन्होंने सह कलाकार के तौर अपने अभिनय से दर्शकों का दिल हमेशा जीता है।


जावेद ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1985 में फिल्म ‘मेरी जंग’ से की थी। जावेद जाफरी ने इस फिल्म के ‘बोल बेबी बोल’ गाने में जबरदस्त डांस किया था और उनका यह गाना काफी हिट हुआ था। उनके डांस स्किल्स ने पहली ही फिल्म में दर्शकों के दिलों को खूब जीता। जावेद जाफरी के डांस के लोग उस वक्त तक दीवाने हो गए थे।

फिल्मों में खुद को मुख्य अभिनेता के तौर पर जावेद जाफरी स्थापित नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में कॉमेडी किरदार निभाए और अपनी एक अलग पहचान बनाई। जावेद जाफरी न सिर्फ एक शानदार सह कलाकार बल्कि वह वॉइस ओवर आर्टिस्ट, डांसर और कॉमेडियन के तौर पर भी अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनके फैंस उनकी आवाज के कायल हैं। वह मिकी माउस से लेकर गूफी और डॉन कारनेज सहित इंटरनेशल कार्टून्स के लिए आवाज भी डब कर चुके हैं।

जावेद जाफरी ‘तहलका’, ‘ओह डार्लिंग ये है इंडिया’, ‘अर्थ’ , ‘डबल धमाल’, ‘जजंतरम ममंतरम’, ‘सलाम नमस्ते’, ‘ता रा रम पम’, ‘धमाल’, ‘सिंह इज किंग’, ‘3 इडियट्स’ जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है।


भारत के पहले डांस रियलिटी शो ‘बूगी वूगी’ की शुरुआत जावेद जाफरी ने ही की थी। उन्होंने अपने भाई नावेद जाफरी के साथ मिलकर इस रियलिटी शो को होस्ट किया था। ‘बूगी वूगी’ करीब 15 सालों तक चला और खूब सुर्खियां बटोरीं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)