JEE Main 2019: आखिर क्यों जेईई मेन टॉपर ध्रुव अरोड़ा IIT में एडमिशन नहीं लेना चाहते?

  • Follow Newsd Hindi On  
JEE Main 2019 topper Dhruv Arora : आखिर क्यों जेईई मेन टॉपर ध्रुव अरोड़ा IIT में एडमिशन नहीं लेना चाहते?

नई दिल्ली। JEE Main 2019 में 100 पर्सेंटाइल प्राप्त कर टॉप करने वाले इंदौर के ध्रुव अरोड़ा (Dhruv Arora) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में एडमिशन के लिए उत्साहित नहीं है। एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में एडमिशन लेना नहीं चाहते। ध्रुव ने कहा कि उन्हें फिजिक्स काफी पसंद है। इसलिए वे IIT की बजाए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) को चुन सकते हैं।

उन्होंने कहा कि वह फिजिक्स में कुछ करना चाहते हैं। ध्रुव ने बताया कि वह बेंगलुरू स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह जेईई एडवांस्ड परीक्षा में भी भाग लेंगे।


बता दें कि 17 साल की उम्र में अपने पहली ही प्रयास में ध्रुव (Dhruv Arora) ने जेईई की परीक्षा में टॉप किया है। ध्रुव 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले 15 स्टूडेंट्स में शामिल हैं। बता दें कि JEE Main Result 2019 19 जनवरी को जारी किया गया था। JEE Main की पहली परीक्षा 8 जनवरी से 12 जनवरी तक देशभर के 467 केंद्रों में हुई थी। इस परीक्षा में 8.75 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सिर्फ जेईई मेन के पहले पेपर का रिजल्ट जारी किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही B.Arch और B-TECH पेपर 2 का स्कोर जारी कर देगी।

100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले स्टूडेंट्स

ध्रुव अरोड़ा: मध्य प्रदेश

राज आर्यन अग्रवाल: महाराष्ट्र


अडेली साई किरण: तेलंगाना

बोजा चेतन रेड्डी: आंध्र प्रदेश

संबित बेहरा: राजस्थान

नमन गुप्ता: उत्तर प्रदेश

यिन्दुकुरी जयंत फनी: तेलंगाना

विश्वनाथ के: तेलंगाना

हिमांशु गौरव सिंह: उत्तर प्रदेश

केविन मार्टिन: कर्नाटक

शुभांकर गंभीर: राजस्थान

बत्तेपति कार्तिकेय: तेलंगाना

अंकित कुमार मिश्रा: महाराष्ट्र

जयेश सिंगला: पंजाब


JEE Main Result 2019: रिजल्ट घोषित, 15 छात्रों को 100 परसेंटाइल

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)