जेएनयू हिंसा : हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष को विरोध का सामना करना पड़ा

  • Follow Newsd Hindi On  

चंडीगढ़, 6 जनवरी (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हुई हिंसा को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में छात्रों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। गुप्ता एक सेमिनार में बोल रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों में छात्राएं भी थीं। उन्हें सेमिनार हॉल से सुरक्षा में बाहर निकाला गया।

प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे थे और उन्होंने हमले की निंदा की।


गुप्ता ने प्रदर्शन को ‘पूर्वनियोजित’ बताया।

रिपोर्ट के अनुसार, रविवार शाम जेएनयू परिसर में नकाबपोश बदमाशों ने छात्रों और शिक्षकों की पिटाई की। इसमें 37 लोग घायल हो गए।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)