जेनेलिया और रितेश ने महाराष्ट्र में बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए 25 लाख रुपये

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)| स्टार जोड़ी रितेश और जेनेलिया देशमुख ने महाराष्ट्र के बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये का योगदान दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने दान के लिए दोनों को धन्यवाद दिया है। फड़णवीस ने सोमवार को एक फोटो ट्वीट किया, जिसमें ये स्टार जोड़ी मंत्री को चेक देते हुए नजर आ रहे हैं।

फड़णवीस ने लिखा, “महाराष्ट्र बाढ़ के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये का योगदान देने के लिए धन्यवाद जेनेलिया और रितेश देशमुख।”


महाराष्ट्र सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित सांगली, कोल्हापुर और सतारा जिलों में बनाए गए 432 अस्थायी राहत शिविरों में 3.78 लाख लोगों को स्थानांतरित किया गया है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)