झारखंड : 6 सीटों पर बढ़त का अंतर सिर्फ 500 वोट

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)| झारखंड विधानसभा चुनाव की सोमवार को हो रही मतगणना में छह सीटों पर मतों का अंतर 500 या इससे भी नीचे है और अंतिम समय तक इसमें कोई भी आगे या पीछे हो सकता है। हुसैनाबाद में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सिर्फ 316 वोटों से आगे चल रही है। झरिया में कांग्रेस 181 वोटों से भाजपा से आगे चल रही है।

सबसे मजेदार आंकड़ा निरसा से आया है जहां भाजपा सिर्फ चार वोटों से आगे चल रही है। इसका मतलब है कि यहां दूसरे स्थान पर चल रहे झामुमो को बढ़त के लिए सिर्फ पांच वोटों जरूरत है।


राजमहल विधानसभा सीट पर भाजपा 263 सीटों से आगे चल रही है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)