झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: BJP ने जारी की चौथी सूची, 3 और उम्मीदवार घोषित

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्ली चुनाव: भाजपा ने 3 बार के MLA कुलवंत सहित 26 नेताओं के काटे टिकट

नई दिल्ली | झारखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी। इस सूची में भाजपा ने तीन और सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने अबतक कुल 71 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आजसू से चल रही बातचीत के कारण भाजपा ने फिलहाल 10 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। आजसू से सीट बंटवारे पर वार्ता विफल होने की स्थिति में भाजपा सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

भाजपा ने फिलहाल राज्य में आजसू से गठबंधन टूटने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।



झारखंड चुनाव: अमित शाह 21 नवंबर से संभालेंगे प्रचार की कमान, करेंगे डेढ़ दर्जन रैलियां

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)