झारखंड चुनाव : आजसू के सुदेश महतो 6,032 मतों से आगे

  • Follow Newsd Hindi On  

रांची, 23 दिसंबर (आईएएनएस)| झारखंड के सिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में पूर्व उप-मुख्यमंत्री और ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन पार्टी (आजसू) के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सीमा देवी से 6,032 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। झामुमो की उम्मीदवार सीमा देवी को जहां 17,232 मत मिले हैं, वहीं सुदेश महतो जहां 23,264 मतों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं।

रांची की एक अदालत में आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के कारण तत्कालीन विधायक और सीमा देवी के पति अमित महतो को झारखंड विधानसभा से अयोग्यता का सामना करना पड़ा। सीमा देवी ने 2018 में अपने पति के बाद सिल्ली सीट जीती और विधायक बनीं।


सोनहातू के पूर्व सर्कल अधिकारी आलोक कुमार के साथ मारपीट करने के 12 साल पुराने मामले में अमित को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया था। मामले में पूर्व विधायक अमित दो साल की सजा काट रहे हैं।

आजसू के सुदेश महतो वर्ष 2014 में यहां हुए विधानसभा चुनावों में अमित महतो से यह सीट हार गए थे। इसके बाद उपचुनाव में भी झामुमो की प्रत्याशी के हाथों उन्हें यह सीट गंवानी पड़ी थी।

अमित महतो से सुदेश महतो 2014 विधानसभा में 29,740 वोटों के अंतर से हारे थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पिछली बार यहां से कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया था क्योंकि आजसू उसकी सहयोगी थी, लेकिन इस बार दोनों पार्टियां मदभेद के चलते अलग से चुनाव लड़ रही हैं।


कांग्रेस ने भी यहां से अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है, क्योंकि झामुमो से उसका गठबंध है।

चार निर्दलीय सहित कुल 15 उम्मीदवार इस सीट में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

सिल्ली रांची लोकसभा चुनावी क्षेत्र का हिस्सा है।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)