झारखंड चुनाव : बाबूलाल मरांडी 18,645 मतों से आगे (लीड-1)

  • Follow Newsd Hindi On  

रांची, 23 दिसंबर (आईएएनएस)| झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी विधानसभा चुनाव में धनबाद निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्‍सवादी-लेनिनवादी) के उम्मीदवार राज कुमार यादव से 18,645 वोटों से आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों पर टिप्पणी करते हुए, मरांडी ने संवाददाताओं से कहा कि वे लोगों के जनादेश को स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा, “नतीजे आने दीजिए, हम बैठेंगे और चर्चा करेंगे कि क्या करना है। हम लोगों के जनादेश को स्वीकार करेंगे।”

भाजपा के लक्ष्मण प्रसाद सिंह को अब तक छह हजार से कम वोट मिले हैं। चूंकि कांग्रेस ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था, इसलिए उसका गठबंधन झामुमो इस सीट से लड़ रहा है। झामुमो प्रत्याशी निजामुद्दीन अंसारी को अब तक तीन हजार से कम वोट मिले हैं।


2014 के विधानसभा चुनावों में, यादव ने बाबूलाल मरांडी को 10,712 मतों के अंतर से हराया था।

धनबाद विधानसभा कोडरमा लोकसभा क्षेत्र का एक हिस्सा है।

धनबाद तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रॉनिक बाजार के अलावा चांदी के आभूषणों और धातु के बर्तनों के लिए भी प्रसिद्ध है।


इस बार चुनाव में इस सीट पर मतदान 61.68 प्रतिशत दर्ज किया गया था। सीट पर 12 दिसंबर, 2019 को विधानसभा चुनावों के तीसरे चरण में मतदान हुआ था।

सात निर्दलीय सहित कुल 14 उम्मीदवारों ने धनबाद निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)