झारखंड चुनावों के लिए भाजपा ने 52 नामों की घोषणा की

  • Follow Newsd Hindi On  

 नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए 52 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

  झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए पांच चरणों में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक चुनाव होंगे। ऐसा नक्सल समस्या की वजह से है, जो सुरक्षा के लिए चुनौती है। मतों की गणना 23 दिसंबर को होगी।


भाजपा ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को जमशेदपुर पूर्व से चुनाव मैदान में उतारा है जबकि झारखंड इकाई के प्रमुख लक्ष्मण गिलुआ, चक्रधरपुर से चुनाव लड़ेंगे।

भगवा पार्टी ने अपने मौजूदा 10 विधायकों को टिकट नहीं दिया है। सत्तारूढ़ पार्टी ने 13 टिकट युवाओं और अनुसूचित जनजाति के 17 लोगों को टिकट दिया है। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 21 टिकट दिए गए हैं। 52 उम्मीदवारों में से पांच महिलाएं हैं।

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, भाजपा की जीत को लेकर आश्वत दिखाई दिए। नड्डा ने कहा कि झारखंड की अपनी छह यात्राओं में उन्होंने रघुवर दास की अगुवाई वाली सरकार के लिए समर्थन महसूस किया है।


उन्होंने कहा, “झारखंड कभी भ्रष्टाचार व अस्थिरता के लिए जाना जाता था लेकिन आज वह स्थिरता व विकास के लिए जाना जाता है।”

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)