झारखंड : झामुमो की रैली से लौट रहे 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत

  • Follow Newsd Hindi On  
झारखंड : झामुमो की रैली से लौट रहे 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत

रांची, 3 फरवरी (आईएएनएस)| यहां देवघर जिले में सरत-पालजोड़ी राजमार्ग पर एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर पांच लोगों की मौत हो गई और लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए।

बस में लगभग 45 लोग सवार थे। मृतक झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ता माने जा रहे हैं। पुलिस ने कहा, “ये लोग दुमका में झामुमो की रैली से लौट रहे थे।”


पुलिस ने कहा कि बस चालक का बस से नियंत्रण हट गया और बस सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गई। तीन महिलाओं और एक बच्चे सहित चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हुई।

घायलों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)