झारखंड : झाविमो ने पार्टी विरोधी गतिविधि के कारण विधायक प्रदीप को निकाला

  • Follow Newsd Hindi On  

रांची, 6 फरवरी (आईएएनएस)| झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गुरुवार को विधायक प्रदीप यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इससे पहले, पार्टी ने उनसे मंगलवार को कारण बताओ नोटिस जारी कर 48 घंटे के अंदर जवाब मांगा था।

झाविमो के केंद्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह ने गुरुवार को यहां बताया, “पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में स्पष्टीकरण देने के लिए मंगलवार को 48 घंटे का वक्त दिया गया था। लेकिन, उन्होंने अपना स्पष्टीकरण नहीं दिया। इसके बाद पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया।”


इससे पहले झाविमो ने विधायक बंधु तिर्की को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। कयास लगाया जा रहा है कि झाविमो का जल्द ही भाजपा में विलय तय है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में झाविमो के तीन प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी, बंधु तिर्की और प्रदीप यादव विजयी हुए थे।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)