झारखंड में बागी सरयू राय मुख्यमंत्री दास को हराने की ओर

  • Follow Newsd Hindi On  

रांची, 23 दिसंबर (आईएएनएस)| भाजपा के बागी नेता और झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू रॉय करीब 10,000 से ज्यादा वोटों से झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास से जमशेदपुर पूर्वी सीट से आगे चल रहे हैं। सरयू राय के प्रयासों से दो पूर्व मुख्यमंत्री बिहार के लालू प्रसाद व झारखंड के मधु कोड़ा भ्रष्टाचार मामले में जेल में हैं।

सरयू राय निर्दलीय के तौर पर लड़ रहे हैं, उन्होंने दास को कड़ी चुनौती दे रहे हैं। राय को शाम 5.34 बजे की गणना के अनुसार 45, 451 वोट मिले थे, जबकि दास को 35, 434 वोट मिले हैं। इस तरह की चुनौती की उम्मीद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को नहीं थी। भाजपा ने रॉय के जमशेदपुर पश्चिम के टिकट को रोके रखा था, जिससे उन्हें मंत्रालय से इस्तीफा देना पड़ा और विधानसभा चुनावों में दास के खिलाफ उतरना पड़ा।


जमशेदपुर पश्चिम से दो बार विधायक रहे रॉय ने 17 नवंबर को कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया, जिसमें वह खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामले के मंत्री थे और उन्हें भाजपा से अलग होने की घोषणा की।

अगले दिन उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा, जिस पर दास 1995 से बने हुए थे।

सरयू राय को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ने को लेकर भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। राय ने आरोप लगाया कि उन्हें दास के इशारे पर टिकट देने से इनकार किया गया। इसके जवाब में वह जमशेदपुर पूर्वी सीट से दास को सीधी टक्कर देने और पछाड़ने में कामयाब होते दिख रहे हैं।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)