झारखंड में बारिश औसत से 35 फीसदी कम

  • Follow Newsd Hindi On  

रांची, 8 जुलाई (आईएएनएस)| वर्तमान मानसून सीजन में झारखंड में 35 फीसदी बारिश की कमी देखी जा रही है। यह जानकारी सोमवार को मौसम विभाग के एक अधिकारी ने दी। रांची मौसम विभाग के निदेशक एस. डी. कोथल ने आईएएनएस को बताया, “झारखंड में अब तक सामान्य तौर पर होने वाली 276 एमएम बारिश के मुकाबले केवल 181 एमएम बारिश हुई है। हालांकि पिछले दो दिनों में बारिश की स्थिति में सुधार हुआ है और यह अगले 48 घंटों तक जारी रहेगा।”

राज्य के सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में गोड्डा और पाकुड़ हैं, जहां बारिश की कमी 70 फीसदी से अधिक है। वहीं गढ़वा और चतरा में 60 फीसदी की कमी देखी गई है।


बारिश की कमी के कारण राज्य में धान बुआई में तेजी नहीं आ पाई है।

झारखंड में पिछले दो वर्षो में सामान्य बारिश नहीं हुई है।

झारखंड सरकार ने 2018 में 18 जिलों के 129 ब्लॉक को सूखा प्रभावित घोषित किया था और तत्काल राहत के लिए 49 करोड़ रुपये जारी किए थे।


मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 2018 में 72 फीसदी औसत बारिश हुई थी। हालाकि कुछ स्थानों पर यह 50 फीसदी से भी कम रही थी। उस समय सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके पाकुड़ और कोडरमा थे।

राज्य में औसत बारिश 1027.7 एमएम है, मगर 2018 में केवल 741.9 एमएम बारिश दर्ज की गई थी।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)