झारखंड में भाजपा विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

  • Follow Newsd Hindi On  

रांची, 4 मार्च (आईएएनएस)| झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक साधु चरण महतो के खिलाफ एक निजी कंपनी के कर्मचारियों की पिटाई करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि भाजपा विधायक ने अपने समर्थकों के साथ शनिवार को सरायकेला जिले में कंपनी के प्रबंधक और मजदूरों की पिटाई की थी।

चांडिल के सब डिविजनल पुलिस अधिकारी धीरेंद्र नारायण ने कहा, “रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हम मामले की जांच कर रहे हैं। हमने कंपनी से सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं।”


विधायक 200 मजदूरों को बर्खास्त किए जाने के कंपनी के फैसले से नाखुश थे।

महतो ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का हालांकि खंडन किया है। उन्होंने सोमवार को वाददाताओं से कहा, “मजदूर आंदोलन कर रहे थे। मैंने वहां पहुंच कर उन्हें शांत किया।”

महतो इससे पहले भी एक सरकारी अधिकारी की पिटाई करने के मामले में फंस चुके हैं। फिलहाल जमानत पर हैं।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)