झारखंड में हाथी के रौदने से शख्स की मौत

  • Follow Newsd Hindi On  

रांची, 30 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिले में बुधवार को एक हाथी ने 60 वर्षीय व्यक्ति को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि हाथी ने एक अन्य महिला को घायल कर दिया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना जिले के पहाड़पुर पंचायत के महेशपुर गांव में हुई, जहां हाथी अपने झुंड से बिछड़ गया और गांव में प्रवेश करने से पहले आक्रमक हो गया।


मृतक की पहचान खूबलाल मंडल के रूप में हुई, मंडल अपने खेत की ओर जा रहा था, जहां हाथी ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई और बाद में हाथी ने उसी गांव की एक अन्य महिला को भी घायल कर दिया।

ग्रामीणों ने तुरंत इस बारे में वन विभाग को सूचित किया, इसके साथ-साथ ग्रामीणों ने पीड़ितों को मुआवजे देने की मांग की।

वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 2000 से लेकर अब तक हाथी द्वारा रौदने के मामले में 1200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।


–आईएएनएस

एवाईवी/एसजीके

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)