झारखण्ड में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या 2 हुई

  • Follow Newsd Hindi On  

रांची, 3 अप्रैल (आईएएनएस)| झारखंड में कोरोना वायरस का दूसरा मामला सामने आया है। हजारीबाग के विष्णुगढ़ इलाके के एक गांव के मजदूर की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी है। रांची के रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। जिस मजदूर में कोरोना पाया गया ह, वो पश्चिम बंगाल के आसनसोल में मजदूरी का काम करता था।

तबीयत खराब होने के बाद वह आसनसोल से पैदल चलकर 29 मार्च को विष्णुगढ़ पहुंचा था। उसे क्वारेंटाइन में रखते हुए सैंपल रिम्स भेजा गया था, जहां से पॉजिटिव रिपोर्ट आयी है।


मजदूर हजारीबाग से 20 किलोमीटर दूर एक गांव करगालों का रहने वाला है। मजदूर की उम्र 52 वर्ष बतायी गयी। वह पिछले 25 वर्षों से आसनसोल एनएस रोड में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में मजदूरी करता था।

29 मार्च को तेज बुखार आने पर वो घर बिष्णुगढ़ के लिए आसनसोल से पैदल ही निकल गया। रास्ते में किसी गाड़ी का सहारा लेकर अपने घर तक पहुंचा।

डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए तुरंत मजदूर को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। 31 मार्च को ब्लड सैंपल जांच के राजधानी रांची के रिम्स भेजा गया। रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की जांच रिपोर्ट में मजदूर कोरोना वायरस के संक्रमण से पॉजिटिव पाया गया।


इस तरह से झारखण्ड में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 2 हो गई है। इसके पहले रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से एक विदेशी महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी। महिला दिल्ली के तबलीगी जमात के मरकज में शामिल होकर रांची पहुंची थी।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)