झारखंड में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत

  • Follow Newsd Hindi On  

बोकारो, 9 अप्रैल (आईएएनएस)| झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति की गुरुवार तड़के मौत हो गई। झारखंड में कोरोना से यह पहली मौत है।

बोकारो के गोमिया प्रखंड के रहने वाले 75 वर्षीय बुजर्ग को पहले से ही यंदिग्ध मानते हुए क्वराइंटाइन रखा गया था।


बोकारो के सिविल सर्जन डॉ़ अशोक कुमार पाठक ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया, “मृतक की कोई ट्रैवल हिस्ट्री अब तक सामने नहीं आई है। उन्हें पहले ही संदिग्ध मानकर क्वाराइंटीन रखा गया था और इनके नमूने जांच के लिए रांची भेज गए थे। बुधवार की रात उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और रात में डेढ़ बजे उनकी मौत हो गई।”

इधर, जिला प्रशासन मृतक के गांव में पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर रही है। एक अधिकारी ने बताया कि उनके संपर्क में रहने वाले सभी लोगों की अब जांच कराई जाएगी।

प्रदेश में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। बुधवार को राज्य में नौ नए मामले सामने आए।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)