झारखंड में नक्सली गिरफ्तार

  • Follow Newsd Hindi On  

रांची, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)| झारखंड के गुमला जिले में रविवार को एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, पीपल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) से संबद्ध नक्सली, अक्षय कुमार सिंह को गुमला जिले के पीपल गोलंबर से खूंटी जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया।


पुलिस ने उसके पास से एक लेटर पैड, उगाही के लिए बनाई गई लोगों की एक सूची, और पीएलएफआई का घोषणा-पत्र बरामद किया।

पुलिस ने कहा कि उसे उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह एक बस में यात्रा कर रहा था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)