झारखंड में नक्सलियों ने ‘पुलिस के मुखबिर’ पर किया हमला

  • Follow Newsd Hindi On  

रांची, 18 जुलाई (आईएएनएस)| झारखंड के लातेहार जिले में नक्सलियों ने पुलिस के लिए मुखबिरी करने के संदेह में गुरुवार को एक व्यक्ति और उसके बेटे पर हमला किया। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।

नक्सलियों ने सुबह एक बस स्टैंड के पास पार्किं ग एरिया में दो ट्रैक्टरों, एक ट्रक और एक बाइक में आग लगा दी।


इसके बाद उन्होंने अशोक साओ नाम के व्यक्ति और उसके बेटे के साथ पुलिस के लिए मुखबिरी करने को लेकर मारपीट की।

पुलिस ने कहा कि दोनों पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती करया गया है।

राज्य में इस साल 50 से ज्यादा वाहनों को नक्सली आग के हवाले कर चुके हैं।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)