झारखंड : मवेशी व्यापारी की हत्या

  • Follow Newsd Hindi On  
चीन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1113 हुई

रांची, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)| झारखंड के गिरिडीह जिले में सोमवार को एक मवेशी व्यापारी को मृत पाया गया। मवेशी व्यापारी की गला रेत कर हत्या की गई थी। पुलिस ने कहा कि 55 वर्षीय व्यापारी रामेश्वर मिया का शव राजमार्ग के पास पाया गया। उनके शव के पास एक पर्चा पाया गया जिस पर उन्हें दलाल कह कर संबोधित किया गया था।

पीड़ित के परिवार ने पुलिस को बताया कि रामेश्वर रविवार शाम से ही लापता थे।

पुलिस को शक है कि माओवादियों ने उन्हें पुलिस का मुखबिर समझकर उनकी हत्या की है।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)