झारखंड के इस माओवादी नेता पर है 1 करोड़ का इनाम

  • Follow Newsd Hindi On  
झारखंड के इस माओवादी नेता पर है 1 करोड़ का इनाम

रांची | झारखंड ने नक्सली नेता के सिर पर एक करोड़ रुपये का इनाम रखा है। सूत्रों के अनुसार, असीम मंडल के सिर पर एक करोड़ रुपये का इनाम रखा गया है। असीम मंडल के दूसरे नाम आकाश, उर्फ अनल डी. उर्फ तूफान हैं। वह प्रतिबंधित मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी का केंद्रीय समिति का सदस्य है। वह झारखंड व पश्चिम बंगाल में सक्रिय है।

इसके अलावा पुलिस ने राम प्रसाद मर्डी के सिर पर 15 लाख रुपये व महाराज प्रमाणिक के सिर पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा है।


सूत्रों ने कहा कि झारखंड पुलिस ने इन तीन नक्सली नेताओं की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है। इन नक्सलियों की गतिविधियों का पता लगाने के लिए ड्रोन व थर्मल इमेजिंग सिस्टम का प्रयोग किया जा रहा है।


JAC Compartmental Result 2019: झारखंड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट का रिजल्ट @ jacresults.com पर घोषित


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)