झारखंड : नक्सलियों ने 10 वाहनों को फूंका

  • Follow Newsd Hindi On  

 रांची, 3 फरवरी (आईएएनएस)| झारखंड के रामगढ़ जिले में रविवार तड़के नक्सलियों ने 10 वाहनों में आग लगा दी। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। घटना दुलमी गांव की है।

  करीब 15 की संख्या में नक्सलियों ने एक निजी सड़क निर्माण कंपनी पर धावा बोला और कर्मचारियों को धमकाने के लिए हवाई फायरिंग की।


इसके बाद उन्होंने वाहनों पर पेट्रोल डाल दिया और उनमें आग लगा दी। माना जा रहा है कि नक्सलियों ने कंपनी द्वारा संरक्षण धन चुकाने से इनकार करने पर आगजनी की।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)