झारखंड : नक्सलियों ने अर्जुन मुंडा का चुनाव कार्यालय उड़ाया

  • Follow Newsd Hindi On  
झारखंड : नक्सलियों ने अर्जुन मुंडा का चुनाव कार्यालय उड़ाया

रांची | नक्सलियों ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के सरायकेला जिले में स्थित चुनाव कार्यालय को शुक्रवार तड़के बम से उड़ा दिया। इस घटना में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है।

पुलिस के अनुसार, नक्सलियों ने खूंटी से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा के खरसावा चुनाव कार्यालय पर शुक्रवार तड़के धावा बोला और उसमें सो रहे पांच लोगों को बाहर निकाल दिया। उसके बाद उन्होंने इमारत को एक आईईडी के जरिए उड़ा दिया।


इसके पहले 26 अप्रैल को नक्सलियों ने पलामू जिले में भाजपा के एक कार्यालय को उड़ा दिया था।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)