झारखंड : CRPF के अभियान में 3 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद

  • Follow Newsd Hindi On  
झारखंड : CRPF के अभियान में 3 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद

झारखंड| झारखंड के उग्रवाद प्रभावित जिले गिरिडीह में लोकसभा चुनावों से पहले मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गये। इस दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक जवान भी शहीद हो गया।

भेलवा घाटी में सोमवार की सुबह हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन नक्सलियों के शव बरामद किये हैं। इनके पास से एक एके-47 राइफल, तीन मैगजीन और चार पाइप बम बरामद हुए हैं।


बताया जाता है कि CRPF की 7 बटालियन के जवान भेलवा घाटी के जंगलों में सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों से उनकी मुठभेड़ हो गयी।

बयान के मुताबिक, मुठभेड़ में 7वीं बटालियन का एक CRPF कांस्टेबल-गार्ड शहीद हो गया।

मॉब लिंचिंग: झारखंड के गुमला में प्रतिबंधित पशु काटने के आरोप में एक व्‍यक्ति की हत्‍या, तीन घायल


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)