झारखंड उपचुनाव : जेएमएम, कांग्रेस ने अपनी सीटों पर जीत दर्ज की

  • Follow Newsd Hindi On  

रांची, 10 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड में दो सीटों पर हुए उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और कांग्रेस ने अपनी-अपनी सीटों पर जीत दर्ज की है। जेएमएम ने दुमका और कांग्रेस ने बेरमो सीट जीत ली है।

जेएमएम उम्मीदवार बसंत सोरेन ने दुमका विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार व पूर्व मंत्री लुईस मरांडी को 6000 मतों से हराया। बसंत सोरेन को 79,964 वोट मिले और लुईस मरांडी को 73,524 वोट मिले।


मुख्यमंत्री ने 2019 में दुमका और बारहेट दोनों सीट पर जीत दर्ज की थी। बाद में उन्होंने दुमका सीट छोड़ दिया था, इसलिए यहां उपचुनाव कराने जरूरी हो गए थे।

कांग्रेस ने भी अपने बेरमो सीट को बरकरार रखा है। पार्टी उम्मीदवार कुमार जयमंगल ने यहां भाजपा के योगेश्वर महतो बातुल को 14,000 मतों से हराया है।

जयमंगल ने यहां 92,751 वोट हासिल किए तो भाजपा ने 78,528 वोट हासिल किए।


–आईएएनएस

आरएचए/एएनएम

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)