झारखंड विधानसभा चुनाव : तीसरे चरण के लिए प्रचार समाप्त

  • Follow Newsd Hindi On  

 रांची, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)| झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम समाप्त हो गया। चुनाव यहां के आठ जिलों की 17 विधानसभा सीटों पर 12 दिसंबर को होंगे।

  तीसरे चरण में, प्रमुख उम्मीदवारों में तीन मंत्री सी.पी. सिंह, रामचंद्र शाही और नीरा यादव शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और पूर्व उपमुख्यमंत्री व ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन(आजसू) के अध्यक्ष सुदेश महतो चुनाव मैदान में हैं।


2014 में हुए विधानसभा चुनाव में, इन 17 सीटों में भाजपा ने 10, झामुमो ने तीन और कांग्रेस ने दो सीटें जीती थी।

इन सीटों के लिए कुल 309 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिसमें से 32 महिलाएं हैं।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अपना अंतिम प्रयास किया।


तीसरे चरण में कोडरमा, बरकट्ठा, गोमिया, धनवार, रामगढ़, बड़कागांव, रांची, हटिया, सिल्ली, हजारीबाग, मांडू, बढ़ी, बेरमो, इचागढ़, खिरजी, सिमरिया और कांके में चुनाव होंगे।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)