झारखंड: विपक्षी पार्टियां मिलकर लड़ेंगी विधानसभा चुनाव

  • Follow Newsd Hindi On  
झारखंड: विपक्षी पार्टियां मिलकर लड़ेंगी विधानसभा चुनाव

रांची। झारखंड की विपक्षी पार्टियों ने बुधवार को विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने पर सहमति जताई। विपक्षी पार्टियों की एक बैठक झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घर पर हुई, जिसमें कांग्रेस, राजद व अन्य दलों के नेताओं ने भाग लिया।

राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार व झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक (जेवीएमपी) अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बैठक में भाग नहीं लिया।


बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में हेमंत सोरेन ने कहा, “हम आगामी विधानसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने पर सहमत हुए हैं। हम भाजपा सरकार को एकजुट होकर उखाड़ फेंकने पर सहमत हुए हैं।”

कांग्रेस व जेवीएम-पी के अध्यक्षों की गैरहाजिरी पर उन्होंने कहा, “वे अन्य काम में व्यस्त हो सकते हैं।”

कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा, “हम सहमत हुए हैं कि पार्टियों को मौजूदा सीटें मिलेंगी। इस तरह से 32 सीटों पर पहले ही निर्णय हो गया है। हम बाकी की सीटें 2014 में पार्टियों के प्रदर्शन के आधार पर फैसला करेंगे।”


कांग्रेस, झामुमो, राजद व जेवीएम-पी ने लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ा था, जिसमें झामुमो व कांग्रेस ने महज एक-एक सीट पर जीत हासिल की थी।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)