Jhajha Vidhan Sabha constituency: क्या झाझा विधानसभा में JDU का समीकरण बिगाड़ पाएगी RJD?

  • Follow Newsd Hindi On  
Phulwari Vidhan Sabha Seat result and history

Jhajha Vidhan Sabha Seat Bihar Election 2020: झाझा विधानसभा सीट जमुई जिले के अंतर्गत आती है। इस विधानसभा सीट (Assembly Seat) पर पहली बार 1951 में चुनाव हुए, पहली बार हुए चुनाव में इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रशेखर सिंह विजयी हुई। इसके बाद 1957 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के भागवत मुर्मू ने यहां से चुनाव जीता।

झाझा विधानसभा सीट का इतिहास

झाझा में पहला चुनाव 1951 में हुआ था तब यहां से कांग्रेस के चंद्रशेखर सिंह पहले विधायक बने थे। 1957 में कांग्रेस के भगवत मुर्मू जीतने में सफल रहे। फिर 1957 में ही हुए चुनाव में कांग्रेस के चंद्र शेखर सिंह फिर जीत दर्ज करने में कामयाब हुए। 1962 के चुनाव में श्री कृष्ण सिंह जीते. 1967 के चुनाव में एस. झा जीतने में कामयाब हुए।  1969 के चुनाव में कांग्रेस के चंद्रशेखर सिंह फिर जीते।


1972 और 1977 के चुनाव में शिवनंदन झा ने यहां से जीत हासिल की। 1980 और 1985 के चुनाव में शिव नंदन प्रसाद यादव जीतने में कामयाब हुए। 1986 उपचुनाव में कांग्रेस के आरके यादव जीते. 1990 में शिवनंदन झा ने वापसी की और चुनाव जीते। 1995 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर रबिंद्र यादव जीतने में कामयाब हुए। 2000, 2005-फरवरी, 2005-अक्टूबर और 2010 के चुनाव में दामोदर रावत जेडीयू के टिकट पर लड़े और जीते।

Jhajha Vidhan Sabha: इस सीट का चुनावी समीकरण

झाझा विधानसभा सीट पर कुल 2,71,576 मतदाता हैं, जिनमें 1,44,232 पुरुष और 1,27,340 महिलाएं शामिल हैं। इस सीट पर अनुसूचित जाति की आबादी करीब 16 फीसदी है। सीट के 89 फीसदी आबादी गांवों में रहती है, जबकि 11 फीसदी आबादी शहर में बसी हुई है।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी रबिंद्र यादव ने जेडीयू के दामोदर रावत को करीब 22 हजार वोटों के अंतर से हराया था। जहां रबिंद्र यादव को 65 हजार 537 मिले, वहीं दामोदर रावत को 43 हजार 451 वोट मिले थे। जबकि तीसरे नंबर निर्दलीय प्रत्याशी बिनोद प्रसाद यादव (20 हजार 745 वोट) रहे थे।


2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

राजद प्रत्याशी- राजेन्द्र प्रसाद

जदयू प्रत्याशी- दामोदर रावत

रविंद्र यादव- लोजपा

विनोद यादव – जनतांत्रिक विकास पार्टी

सूर्य वत्स (निर्दलीय)

घनश्याम गुप्ता (निर्दलीय)

बिंदु कुमार कश्यप- लोक जन पार्टी सेक्यूलर

अजीत कुमार यादव- झारखंड मुक्ति मोर्चा

मो. टोनी आलम- एनसीपी

मुकेश कुमार यादव (निर्दलीय)

केदार मंडल (निर्दलीय))

Jhajha Vidhan Sabha winner : सिकंदरा के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Rabindra Yadav BJP 65537 Damodar Rawat JD(U) 43451
2010 Damodar Rawat JD(U) 48080 Binod Prasad Yadav RJD 37876
2005-10-01 Damodar Rawat JD(U) 37789 Rashid Ahmad RJD 25445
2005-02-01 Damodar Rawat JD(U) 26184 Rashid Ahmad RJD 21254
2000 Damodar Rawat SAP 27480 Dr. Ravindra Yadav RJD 25835
1995 Ravindra Yadav INC 31841 Sheo Nandan Jha JD 23872
1990 Shiv Nandan Jha JD 40907 Ravindra Kumar Yadav INC 30486
1986 R.K.Yadav INC 39561 S.Jha JNP 21263
1985 Sheonandan Pd. Yadav INC 42943 Sheonandan Jha JNP 23051
1980 Shiv Nandan Prasad INC(I) 20413 Shiv Nandan Jha JNP(SC) 12701
1977 Sheonandan Jha JNP 32057 Shiv Prasad Yadav INC 7667
1972 Shiva Nandan Jha SOP 23449 Nirajan Kumar Singh NCO 14032
1969 Chandrashekhar Singh INC 24162 Shivanandan Jha SSP 14672
1967 S. Jha SSP 17868 Kudus INC 17152
1962 Shri Krishna Singh SOC 15676 Chandra Shekhar Singh INC 10892
1957 Chandra Shekhar Singh INC 14429 Harinandan Singh IND 9977
1957 Bhagwat Murmu INC 11247 Moti Murmu JHP 8929
1951 Chandrashekhar Singh INC 9405 Birendra Prasad Singh SP 3777

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)