झारखंड बोर्ड: कल जारी होगा 8वीं का रिजल्ट, JAC की ऑफिशियल वेबसाइट पर करें चेक

  • Follow Newsd Hindi On  
झारखंड बोर्ड: कल जारी होगा 8वीं का रिजल्ट, JAC की ऑफिशियल वेबसाइट पर करें चेक

झारखंड। झारखंड बोर्ड के 8वीं के परीक्षा परिणाम कल घोषित किये जाएंगे। इससे पहले झारखण्ड बोर्ड 9वीं का रिजल्ट घोषित कर चुका है।

परीक्षा में भाग ले चुके छात्र झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) क्लास 8 बोर्ड रिजल्ट 2019 बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।


झारखंड एकेडमिक काउंसिल के सचिव महीप कुमार सिंह ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि झाऱखंड बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट कल यानी 16 अप्रैल को 11 बजे जारी किए जाएगा। इससे पहले खबर थी कि 8वीं का रिजल्ट 11 अप्रैल को जारी किया जाएगा लेकिन झारखंड बोर्ड ने उस दिन 9वीं का रिजल्ट जारी कर दिया।

बता दें कि झारखंड में इस वर्ष फरवरी माह में आयोजित की गई 8वीं की परीक्षा में 5.5 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल 8th रिजल्ट, ऐसे करें चेक

  • स्टूडेंट्स झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ऑफिशियल वेबसाइट www.jac.nic.in पर जाएं।
  • class 8th board examination Result से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनी जानकारी भरकर सबमिट करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

आपको बता दें की 11 अप्रैल को जारी हुए 9वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी गयी थी। 9वीं का रिजल्ट झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर चेक किया जा सकता है। दी गयी जानकारी के अनुसार,  झारखंड से नौवीं की परीक्षा में 4 लाख छात्र शामिल हुए थे, और परीक्षा में छात्रों का सफल प्रतिशत 89.14 फीसदी रहा।


झारखंड एकेडमिक काउंसिल की दी गयी जानकारी के अनुसार,  9वीं के रिजल्ट में कोडररमा पहले (95%), रांची दूसरे (93.9%) और हज़ारीबाग़ तीसरे (93.5%) नम्बर पर रहा। पाकुड़ (75%)का रिज़ल्ट अंतिम पायदान पर रहा।

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग: पुलिस सब इंस्पेक्टर 2016 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)