झारखंड: धनबाद में बिरसा मुंडा की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा

  • Follow Newsd Hindi On  
झारखंड: धनबाद में बिरसा मुंडा की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा

झारखंड के धनबाद में मंगलवार को भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा खंडित करने का मामला सामने आया है। राज्य में अक्सर महापुरुषों की प्रतिमाओं से असामाजिक तत्वों द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आता रहता है। गौरतलब है कि इससे पहले झारंखड की राजधानी रांची में लालपुर चौक पर बने बिरसा मुंडा स्मारक स्थल स्थित बिरसा मुंडा की मूर्ति को 13 जून, 2019 को किसी ने खंडित कर दिया था। जिसके बाद इसपर काफी विवाद भी हुआ था।

धनबाद के रे टॉकीज के पास लगी है प्रतिमा

धनबाद के रे टॉकीज के पास लगी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का शस्त्र पास में गिरा हुआ पाया गया। वहां से गुजर रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) कार्यकर्ता ने भगवान बिरसा मुंडा का शस्त्र टूटा हुआ पाया। वहीं इस घटना पर झामुमो नेताओं ने प्रशासन ने प्रतिमा की सुरक्षा की गारंटी करने और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। बिरसा मुंडा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के विरोध में आम लोगों में भी आक्रोश का माहौल है। लोगों ने भी इस मामले के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)