झारखंड चुनाव परिणाम: आरजेडी का स्ट्राइक रेट 70 फीसदी के पार, तेजस्वी ने किया था जमकर प्रचार

  • Follow Newsd Hindi On  
झारखंड चुनाव परिणाम: आरजेडी का स्ट्राइक रेट 70 फीसदी के पार, तेजस्वी ने किया था जमकर प्रचार

झारखंड विधानसभा के लिए मतगणना जारी है। प्रारंभिक रुझानों के अनुसार, अब तक 81 सीटों के मिले रुझानों में भाजपा 27 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं झामुमो, कांग्रेस और राजद का गठबंधन 43 विधानसभा सीटों पर आगे चल रहा है। इस हिसाब से देखा जाए तो बीजेपी के हाथ से एक और राज्य जाती दिख रही है।

झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 में महागठबंधन का हिस्सा रहे राजद को काफी फायदा होता दिख रहा है। अभी तक के रुझानों के हिसाब से, आरजेडी के खाते में 5 सीटें जाती दिख रही हैं। अगर अंतिम नतीजे भी यही रहे तो यह राजद के लिए बड़ी बात होगी। आपको बता दें कि राजद सात सीटों पर चुनाव लड़ी थी- देवघर, गोड्डा, कोडरमा, चतरा, बरकट्ठा, छतरपुर और हुसैनाबाद। इन सीटों में हुसैनाबाद और बरकट्ठा सीटों को छोड़कर बाकी पांच सीटों पर आरजेडी आगे चल रही है। इस हिसाब से आरजेडी का स्ट्राइक रेट 70 फीसदी रह सकता है।


गौरतलब है कि राजद को इस चुनाव से काफी उम्मीदें थी। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पुत्र बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इस चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी थी। तेजस्वी ने इस चुनाव में राजद प्रत्याशियों के लिए धुआंधार प्रचार किया। साथ ही उन्होंने महागठबंधन के सहयोगी दलों की के उम्मीदवारों के प्रचार में भी जमकर पसीना बहाया।

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझानों में महागठबंधन की बढ़त से उत्साहित राजद नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस चुनाव परिणाम में महागठबंधन क्लीन स्वीप करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ा है और वे ही झारखंड के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।


…तो इस वजह से नीतीश कुमार को अब कभी ‘चाचा’ नहीं कहेंगे तेजस्वी यादव!


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)