Jharkhand Assembly Polls Voting Live: 18 सीटों पर मतदान खत्म, 3 बजे तक 59.27% वोटिंग

  • Follow Newsd Hindi On  
बगहा विधानसभा सीट पश्चिमी चंपारण जिले में है। ये सीट एक जमाने में कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थी। साल1957 से लेकर 1985 तक इस सीट पर कांग्रेस की ही पकड़ रही और पार्टी लगातार चुनाव जीतती रही। कांग्रेस ने अब तक 9 बार इस सीट पर अपनी विजय पताका फहराई।

Jharkhand Assembly Polls Phase 2 Voting Live:  झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 20 सीटों पर शनिवार को मतदान जारी है। जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में शनिवार सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। जबकि अन्य 18 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक मतदान होगा।

दूसरे चरण के चुनाव में मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत 260 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 29 महिला प्रत्याशी हैं। वहीं, मतदाताओं की संख्या 48,25,038 है। 2014 विस चुनाव में इन 20 सीटों पर 68.01% वोटिंग हुई थी।


आज यहां वोटिंग

बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, सरायकेला, खरसावां, चाईबासा, मझगांव, जगरनाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, तमाड़, सिसई, मांडर, तोरपा, खूंटी, सिमडेगा, कोलेबिरा।

Live Updates:

04:10 PM: 3 बजे तक 59.27% वोटिंग


01:18 PM: 01 बजे तक दर्ज हुआ 45 फीसदी मतदान

20 सीटों पर जारी मतदान के बीच दोपहर एक बजे तक 45 फीसद मतदान रिकॉर्ड किया गया है। बहरागोड़ा में 52 फीसद, मांडर में 50, जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिम सीट पर 33 फीसद, कोलेबिरा में 46 फीसद, सिसई में 55 और सिमडेगा में 45 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं। घाटशिला में 50 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।


12:20 PM:  सिसई में पुलिस फायरिंग में युवक की मौत के बाद वोटिंग बंद

गुमला के सिसई में पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत के बाद वोटिंग बंद कर दी गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक पुलिसवाले EVM लेकर गांव से बाहर निकल गए हैं। आयोग के अनुसार यहां शाम तीन बजे तक मतदान होना था, लेकिन हिंसक झड़प के बाद यहां 12 बजे ही वोटिंग खत्‍म कर दी गई। राज्‍य निर्वाचन आयोग के अपर निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार चौरसिया ने फायरिंग में एक युवक के मारे जाने की पुष्टि की है। यहां हिंसक झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।


11:30 AM: सुबह 11 बजे तक 28.51 फीसद मतदान

झारखंड में दूसरे चरण की 20 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 28.51 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक बहरागोड़ा में 28.5, घाटशिला में 26.8, पोटका में 27, जुगसलाई में 27.2, जमशेदपुर पूर्व में 21.01 और जमशेदपुर पश्चिम में 20.3 फीसद मतदान हो गया है। आयोग के अनुसार सरायकेला में 29.12, खरसावां  में 31.64,  चाईबासा में 32.56, मझगांव में 36.73, जगन्नाथपुर में 30.02 और मनोहरपुर में 30.79 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।


10:30 AM: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने परिवार के साथ किया मतदान


08:23 AM: झारखंड में वोटिंगः पीएम मोदी की अपील- अधिक से अधिक करें मतदान

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)