झारखंड: चुनाव से पहले विपक्ष को बड़ा झटका, कांग्रेस-JMM के 5 विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

  • Follow Newsd Hindi On  

झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले विपक्षी पार्टियों को भाजपा ने बड़ा झटका दिया है। झारखंड में विपक्ष के पांच विधायक बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसमें कांग्रेस के दो, JMM के दो और एआईएफबी का एक विधायक शामिल है। इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा समेत भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।

ये विधायक हुए शामिल

भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में जेएमएम के कुणाल सारंगी और जेपी पी भाई पटेल, कांग्रेस के सुखदेव भगत और मनोज यादव हैं। वहीं एआईएफबी भानु प्रताप शाही भी भाजपा में शामिल हो गए है।


  • बहरागोड़ा से JMM विधायक कुणाल षाडंगी
  • मांडू के विधायक जयप्रकाश भाई पटेल (JMM से निष्कासित)
  • लोहरदगा के कांग्रेस विधायक सुखदेव भगत
  • बरही के कांग्रेस विधायक मनोज कुमार यादव
  • भवनाथपुर से नौजवान संघर्ष मोर्चा के विधायक भानु प्रताप शाही

इसके अलावे झारखंड के पूर्व पुलिस कप्तान डीके पांडेय और प्रशासनिक अधिकारी सुचित्रा सिन्हा ने भी भाजपा का दामन थामकर अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत की है।

टिकट मिलने की गारंटी पर हुए शामिल

दलबदल करने वाले विधायक इस शर्त पर भाजपा में शामिल हुए हैं कि उन्हें मनपसंद सीट से पार्टी का टिकट मिलेगा। जिन विधायकों ने इसके लिए सहमति दी है, उनकी कई दौर की मुलाकात मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ हो चुकी है।


झारखंड: चुनाव से पहले JMM-कांग्रेस को झटका, कल भाजपा में शामिल हो रहे हैं ये विधायक

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)