JAC 12th Arts result 2020: आज घोषित होगा झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट, इस तरह करें चेक अपने मार्क्स

  • Follow Newsd Hindi On  
Jharkhand board 12th arts result to be declared soon today

JAC 12th Arts result 2020: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे आज दोपहर 1 बजे किए जाएंगे घोषित। परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) या झारखंड बोर्ड हर वर्ष 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा आयोजित करता है।

पिछले वर्ष जेएससी 12वीं आर्ट्स एग्जाम में 1,84,384 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। इनमें से 1,47,468 पास हुए थे। जेएसी 12वीं आर्ट्स रिजल्ट में 79.97% स्टूडेंट्स पास हुए थे। लड़कियों का पास प्रतिशत 81.50 और लड़कों का पास प्रतिशत 77.91 रहा था। 18,130 स्टूडेंट्स की फर्स्ट डिविजन,  96,724 की सेकेंड डिविजन और 32,597 की थर्ड डिविजन आई थी।


इस बार जैक की ओर से झारखंड इंटर के तीनों संकाय, यथा साइंस, आटर्स और कॉमर्स के नतीजे एक साथ जारी किया जा रहा है। इससे पहले 4 जुलाई को 10वीं का रिजल्ट जारी किया गया था। बोर्ड ने बताया कि इस बार कोरोना महामारी की वजह से कॉपी मूल्यांकन का काम देरी से शुरू हुआ। इसलिए रिजल्ट जारी करने में देरी हुई है।

जेएसी के अध्यक्ष और राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जेएसी कार्यालय में शुक्रवार को कक्षा 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित करेंगे। इस बार 12वीं में 2.34 लाख स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल 12वीं क्लास की परीक्षाएं फरवरी में शुरू हुईं थी। लेकिन कोरोना महामारी के कारण इनमें देरी हो गई।

इंटर में कुल 2,34,363 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें साइंस संकाय में 76585 कॉमर्स में 28515 और आर्ट्स में 129263 परीक्षार्थी है। सबसे अधिक परीक्षार्थी रांची से हैं, इनकी संख्या 32960 है। जबकि इसके बाद पलामू, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, गिरिडीह और बोकारो जिले से परीक्षार्थियों की संख्या अधिक है।


राज्य भर में कुल मिलाकर 470 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जहाँ छात्रों ने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पेपर दिए थे। हर केंद्र के लिए हर कक्षा में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। जेएसी ने 20 मार्च से पेपरों के मूल्यांकन का संचालन करने की योजना बनाई थी, लेकिन कोरोना वायरस बीमारी के प्रकोप के कारण इसे टाल दिया गया।

कैसे चेक करें 12 वीं आर्ट्स का रिजल्ट-

झारखंड बोर्ड की वेबसाइट- jac.nic.in/front_result.htm पर जाएं।

12वीं  एग्जाम रिजल्ट पर क्लिक करें।

इसके बाद अपना रोल नंबर यहां इंटर करें।

इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीन का प्रिंट अवश्य लें।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)