JAC 12th Science Result 2020: आज जारी होगा झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

  • Follow Newsd Hindi On  
Tamil Nadu Board releases 10th result see scorecard here

JAC 12th Science Result 2020: आज झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जैक 12वीं बोर्ड की साइसं स्ट्रीम का रिजल्‍ट जारी कर रहा है। एक खबर के मुताबिक दोपहर एक बजे जैक कार्यालय में ऑनलाइन रिजल्‍ट जारी किए जाएंगे। छात्र अपना परीक्षाफल झारखंड अधिविद्य परिषद की आधिकारिक वेबसाइट  jac.jharkhand.gov.in पर देख सकते हैं।

इस बार जैक की ओर से झारखंड इंटर के तीनों संकाय, यथा साइंस, आटर्स और कॉमर्स के नतीजे एक साथ जारी किया जा रहा है। इससे पहले 4 जुलाई को 10वीं का रिजल्ट जारी किया गया था। बोर्ड ने बताया कि इस बार कोरोना महामारी की वजह से कॉपी मूल्यांकन का काम देरी से शुरू हुआ। इसलिए रिजल्ट जारी करने में देरी हुई है।


पिछले साल जैक12वीं में विज्ञान संकाय से 57 फीसदी छात्र पास हुए थे, वहीं कॉमर्स का रिजल्ट 70.44 फीसदी रहा था। विज्ञान में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा था। 61.60 फीसदी लड़कियां बीते साल सफल हुई थीं, जबकि 55.01 फीसदी लड़के पास हुए थे। कॉमर्स में भी लड़कियों ने ही बाजी मारी थी। बीते साल कॉमर्स में लड़कियों का रिजल्ट 79.07 फीसदी और लड़कों का 63.68 फीसदी रहा था।

रिजल्ट की घोषणा जेएसी के अध्यक्ष और राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जेएसी कार्यालय में शुक्रवार को कक्षा 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित करेंगे। इस बार 12वीं में 2.34 लाख स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल 12वीं क्लास की परीक्षाएं फरवरी में शुरू हुईं थी। लेकिन कोरोना महामारी के कारण इनमें देरी हो गई।

इंटर में कुल 2,34,363 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें साइंस संकाय में 76585 कॉमर्स में 28515 और आर्ट्स में 129263 परीक्षार्थी है। सबसे अधिक परीक्षार्थी रांची से हैं, इनकी संख्या 32960 है। जबकि इसके बाद पलामू, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, गिरिडीह और बोकारो जिले से परीक्षार्थियों की संख्या अधिक है।


राज्य भर में कुल मिलाकर 470 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जहाँ छात्रों ने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पेपर दिए थे। हर केंद्र के लिए हर कक्षा में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। जेएसी ने 20 मार्च से पेपरों के मूल्यांकन का संचालन करने की योजना बनाई थी, लेकिन कोरोना वायरस बीमारी के प्रकोप के कारण इसे टाल दिया गया।

कैसे चेक करें रिजल्ट-

झारखंड बोर्ड की वेबसाइट- jac.nic.in/front_result.htm पर जाएं।

12वीं  एग्जाम रिजल्ट पर क्लिक करें।

इसके बाद अपना रोल नंबर यहां इंटर करें।

इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीन का प्रिंट अवश्य लें।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)