Jharkhand Board Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड रिजल्ट जल्द? ऐसे करें चेक

  • Follow Newsd Hindi On  
Karnataka board 10th result will be released today at 3 pm check here

Jharkhand Board Result 2025 LIVE: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल लाखों छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। JAC Board Result 2025 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जारी किया जाएगा।

फिलहाल परिणाम जारी होने की सटीक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन बोर्ड सूत्रों और पिछले वर्षों के रुझानों के अनुसार, रिजल्ट मई के मध्य तक जारी किए जाने की संभावना है। छात्र-छात्राएं और अभिभावक लगातार इंटरनेट पर “Jharkhand Board Result 2025 Kab Aayega?” जैसे सवाल पूछ रहे हैं, जिससे साफ है कि उत्सुकता चरम पर है।


Jharkhand Board Result 2025 LIVE: कब हुई थी परीक्षा?

  • कक्षा 12वीं की परीक्षाएं: 11 फरवरी से 4 मार्च 2025

  • कक्षा 10वीं की परीक्षाएं: 11 फरवरी से 9 मार्च 2025

परीक्षाओं का आयोजन तय समय पर शांतिपूर्ण ढंग से हुआ और अब मूल्यांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में है।


रांची रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट अब 20 रुपये का, अस्थायी रूप से लागू हुआ नया शुल्क

Jharkhand Board Result 2025 LIVE: ऐसे करें अपना परिणाम चेक

एक बार परिणाम घोषित हो जाने के बाद, छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे:

  1. आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।

  2. Annual Secondary Examination – 2025 Result” या “Annual Intermediate Examination – 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।

  4. जानकारी सबमिट करें और स्क्रीन पर अपना परिणाम देखें।

  5. भविष्य के उपयोग के लिए परिणाम को डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

क्या है अगला अपडेट?

झारखंड बोर्ड द्वारा रिजल्ट को लेकर अगले एक सप्ताह में बड़ी घोषणा की जा सकती है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और अफवाहों से बचें।

Newsd.in आपसे अपील करता है कि परिणाम आने के बाद तनाव में न आएं और सही करियर मार्गदर्शन के लिए शिक्षकों और परिजनों से बातचीत करें।

📌 झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 से जुड़ी हर जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Live Blog

3:51PM 03 May, 25
JAC 10th Result 2025 Date: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस दिन होगा जारी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से झारखंड बोर्ड 10वीं के रिजल्ट को लेकर एक अपेडट दिया गया है. बोर्ड की तरफ से जारी अपडेट के अनुसार, कक्षा 10वीं का रिजल्ट 5 मई 2025 को जारी हो सकता है. बोर्ड ने इसके लिए संभावित तारीख घोषित की है. बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

1:50PM 03 May, 25
झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 लाइव: पास होने के लिए इतने मार्क्स जरूरी

झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। यदि किसी विद्यार्थी के दो से अधिक विषयों में न्यूनतम अंकों से कम अंक आते हैं, तो उसे फेल माना जाएगा।

1:38PM 03 May, 25
झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025: 10वीं और 12वीं के नतीजे यहां देखें

झारखंड बोर्ड 2025 के नतीजे देखने के लिए, आप इन वेबसाइटों पर जा सकते हैं:

  • jac.nic.in
  • jacresults.com
  • jac.jharkhand.gov.in

इन वेबसाइटों पर झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे उपलब्ध होंगे।

1:16PM 03 May, 25
Jharkhand Board Result 2025: पिछले साल 30 अप्रैल तक आए थे नतीजे, इस बार कब आएंगे?

पिछले साल झारखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं के परिणाम 19 अप्रैल को और कक्षा 12वीं के परिणाम 30 अप्रैल को घोषित किए थे। जैक बोर्ड ने साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स — तीनों स्ट्रीम के 12वीं के नतीजे एक साथ जारी किए थे।

हालांकि, इस साल संभावना जताई जा रही है कि Jharkhand Board Result 2025 मई के मध्य तक जारी किए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइटों पर नजर बनाए रखें:🔹 jacresults.com🔹 jac.jharkhand.gov.in/jac

8:03PM 02 May, 25
Jharkhand Board Result 2025: किस वेबसाइट से देखें अपना रिजल्ट?

हालांकि आधिकारिक अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है, लेकिन छात्रों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होते ही इसे दो आधिकारिक वेबसाइटों पर चेक किया जा सकेगा:🔹 jacresults.com🔹 jac.jharkhand.gov.in/jac

इन साइट्स पर छात्र अपना रोल नंबर और रोल कोड डालकर आसानी से परिणाम देख सकेंगे।

5:16PM 02 May, 25
Jharkhand Board 12th Result: जानें कैसा था पिछले साल का रिजल्ट

पिछले साल झारखंड बोर्ड 12वीं कक्षा का कुल पास प्रतिशत 85.88% रहा था, जो 2023 के 88.67% की तुलना में लगभग 2% कम था। 2024 में 40.78% छात्र फर्स्ट डिवीजन से पास हुए थे। स्ट्रीमवार प्रदर्शन की बात करें तो—आर्ट्स में सिमडेगा टॉप और पलामू सबसे पीछे रहा, कॉमर्स में लातेहार ने टॉप किया जबकि साहिबगंज का प्रदर्शन कमजोर रहा। साइंस स्ट्रीम में कोडरमा जिला सबसे आगे रहा, जबकि खूंटी सबसे नीचे रहा।

5:09PM 02 May, 25
JAC Class 10th 12th Result 2025 Link: यहां मिलेगा डायरेक्ट रिजल्ट लिंक

झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 का रिजल्ट झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द जारी करेगा। परिणाम घोषित होते ही छात्र jacresults.com पर जाकर रोल कोड और रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। JAC 10th, 12th Result 2025 का डायरेक्ट लिंक इसी पेज पर भी साझा किया जाएगा ताकि छात्र आसानी से अपने नतीजे चेक कर सकें।

5:03PM 02 May, 25
Jharkhand Board Result 2025 Kab Aayega LIVE: 4.5 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

झारखंड बोर्ड की 10वीं परीक्षा 2024-25 में 4.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं। अब झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 की घोषणा कभी भी की जा सकती है।

2:29PM 02 May, 25
झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 तारीख LIVE - 11 फरवरी से 3 मार्च तक चली परीक्षा, जानें कब आएगा रिजल्ट

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) ने झारखंड राज्य में 11 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा (Jharkhand Board 10th Examination) आयोजित की थी। अब छात्र-छात्राएं रिजल्ट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही जारी होने की संभावना है।

1:36PM 02 May, 25
Jharkhand Board Result 2025 Kab Jari Hoga?

झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 की सटीक तारीख अभी तक आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुई है। लेकिन जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, छात्र इसे jacresults.com पर जाकर चेक कर सकेंगे।

1:34PM 02 May, 25
Jharkhand Board Result 2025: DigiLocker से मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए जरूरी विवरण

डिजीलॉकर (DigiLocker) से झारखंड बोर्ड की डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को ये विवरण चाहिए:

  • DigiLocker वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लॉगिन करें।

  • स्कूल द्वारा दिया गया 6 अंकों का PIN दर्ज करें।

  • अपना रोल नंबर और स्कूल कोड भरें।

  • इसके बाद डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

यदि PIN नहीं मिला है, तो छात्र अपने स्कूल से संपर्क करें।

1:33PM 02 May, 25
Jharkhand Board 12th Result 2025 Grading System

Percentage Grade Remarks
80% and Above A+ Excellent
60% to 80% A Very Good
45% to 60% B Good
33% to 45% C Average
Below 33% D Marginal

1:33PM 02 May, 25
Jharkhand Board Result 2025: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

JAC बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 23 अंक (70 में से) और कुल 33 अंक (100 में से) हासिल करने होते हैं। कुछ विशेष मामलों में बोर्ड ग्रेस मार्क्स भी देता है—अगर छात्र कुल अंकों में 5% से कम से फेल हो रहे हों या दो विषयों में 3% अंकों से पीछे हों। इसी तरह, ग्रेस मार्क्स के ज़रिये उच्च श्रेणी भी दी जा सकती है अगर छात्र 5% से कम अंकों से पिछड़ रहे हों।

12:37PM 02 May, 25
Jharkhand Board Result 2025 Date LIVE – JAC परिणाम 2025 डाउनलोड लिंक

कक्षा 10 और 12 के छात्र अपना रिजल्ट JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर होगा। रिजल्ट जारी होते ही डाउनलोड लिंक सक्रिय हो जाएगा।

12:29PM 02 May, 25
Jharkhand Board Result 2025 Date LIVE

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही 10वीं का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://jacresults.com/ पर जारी करेगा। छात्र यहां सबसे पहले अपना परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होते ही इस पेज को रिफ्रेश करते रहें ताकि आपको अपडेट मिल सके।

12:28PM 02 May, 25
JAC 10th, 12th Results 2025 Date Live

पिछले साल झारखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दो शिफ्टों में आयोजित की गई थीं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने ही हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की इन परीक्षाओं का सफल आयोजन किया था।

12:28PM 02 May, 25
Jharkhand Board Result 2025 Kab Aayega?

करीब 6 लाख छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) पहले JAC 10th Result 2025 जारी करेगा, इसके कुछ दिन बाद JAC 12th Result 2025 घोषित किया जाएगा।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)