रांची: कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय और अजय कुमार के समर्थकों के बीच मारपीट, पुलिस को भांजनी पड़ी लाठियां

  • Follow Newsd Hindi On  
रांची: कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय और अजय कुमार के समर्थकों के बीच मारपीट, पुलिस को भांजनी पड़ी लाठियां

झारखंड कांग्रेस (Jharkhand Congress) का अंतर्कलह सड़कों पर सामने आ गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय (Subodh Kant Sahay) और प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार (Ajoy Kumar ) के बीच मतभेद खुलकर बाहर आ गया है। राजधानी रांची (Ranchi) स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। हंगामे को शांत करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने लाठियां भांज कर दोनों गुटों के समर्थकों को खदेड़ा। कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं।

दोनों गुटों के समर्थकों के बीच आपस में जमकर धक्का-मुक्की हुई। यहां तक की कार्यकर्ताओं ने पत्‍थर भी बरसाए। इस दौरान घटना को कवर कर रहे पत्रकारों को भी चोटें आईं हैं। समर्थकों के हंगामे के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं काे संबोधित किया। उन्‍होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की।


झारखंड : BJP मंत्री सीपी सिंह ने कांग्रेस के मुस्लिम विधायक का हाथ पकड़ कहा- बोलिए ‘जय श्री राम’, देखें VIDEO

डॉ अजय कुमार (Ajoy Kumar) ने कहा कि जिनको अपने भाई, बेटा और पत्नी के लिए टिकट चाहिए, वही उनका विरोध कर रहे हैं। बाकी लोग मेरे साथ हैं। ऐसा करने वाले ज्यादा बदमाशी करेंगे तो उन्हें पार्टी से निकाल बाहर किया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ अजय कुमार के समर्थन में जमशेदपर से पार्टी कार्यकर्ता रांची आ रहे हैं।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)