झारखंड: विधानसभा चुनाव जीतने के लिए क्या है कांग्रेस की ‘सुपर 30’ रणनीति

  • Follow Newsd Hindi On  
झारखंड: विधानसभा चुनाव जीतने के लिए क्या है कांग्रेस की 'सुपर 30' रणनीति

रांची। झारखंड में अंतर्कलह से जूझ रही कांग्रेस पार्टी ने इस साल के अंत में संभावित विधानासभा चुनाव के लिए अब अपनी खास रणनीति के तहत मैदान में उतरने की योजना बनाई है। कथित तौर पर कांग्रेस राज्य की 81 विधानसभा सीटों में से 30 पर चुनाव लड़ने का मन बना रही है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर 30 सीटों पर तैयारियां शुरू कर दी है।

कांग्रेस के एक नेता ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर कहा, “कांग्रेस की योजना पुराने कांग्रेसियों को फिर से पार्टी से जोड़कर पार्टी को मजबूत कर अनुभवी और युवा कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव में मोर्चा संभालने की है। इस दौरान युवा कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर अभियान प्रारंभ करने की रणनीति बनाई गई है।”


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव कहते हैं कि पार्टी कार्यकर्ता राज्य में डोर टू डोर लोगों तक पहुंच कायम करेंगे और सरकार की विफलताओं से लोगों को अवगत कराएंगे।

उन्होंने कहा, “इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता एकजुट होकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रखंडों, पंचायतों और गांवों तक जाकर आम लोगों को जागरूक करेंगे। कांग्रेस अपनी विचारधाराओं से भाजपा को यहां पराजित करेगी।”

युवक कांग्रेस से जुड़े एक नेता के अनुसार, विधानसभा चुनाव के लिए युवक कांग्रेस का जोर शहरी क्षेत्रों में पड़ने वाली विधानसभा सीटों पर रहेगी। यही कारण है कि कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर जोर देने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि इस चुनाव में 30 सीटों पर फोकस किया जा रहा है।


उल्लेखनीय है कि कांग्रेस खुद अंतर्कलह से जूझ रही है। कुछ दिन पहले ही पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत ने हाल ही में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व संभाले रामेश्वर उरांव पर लोकसभा चुनाव में भाजपा को मदद देने का आरोप लगाते हुए उनके अध्यक्ष बनाए जाने पर ही सवाल उठा दिया था। हालांकि उरांव ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।


झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार ने थामा AAP का हाथ, कही ये बात

झारखंड: चुनाव से पहले पत्रकारों को लुभाने में जुटी रघुबर सरकार, स्कीमों पर लिखने वालों को देगी 15 हजार

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)