झारखंड- पूर्व मुख्य सचिव राजबाला वर्मा चतरा से हो सकती हैं भाजपा उम्मीदवार

  • Follow Newsd Hindi On  
झारखंड- पूर्व मुख्य सचिव राजबाला वर्मा चतरा से हो सकतीं है भाजपा उम्मीदवार

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गंठबंधन (राजग) ने भले ही सीटों का बंटवारा तय कर लिया है लेकिन उम्मीदवारों के चयन पर मंथन अभी भी जारी है। ऐसे में अभी सूत्रों से मिल रही जानकारी पर ही कयास लगाए जा रहे हैं।

ऐसे में अगर बात संभावनाओं पर बात करें तो अपने समय की चर्चित जिलाधिकारी(DM) व झारखंड की पूर्व मुख्य सचिव राजबाला वर्मा को चतरा लोकसभा सीट से उम्मीदवारी मिल सकती है। उन्हें भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। सूत्रों के अनुसार वर्मा की उम्मीदवारी लगभग तय है, बस औपचारिक घोषणा होना बाकि है।


वहीं श्रीमती वर्मा के पति और झारखंड के पूर्व गृह सचिव जेबी तुबिद को फिर चाईबासा से लड़ाया जायेगा। यानी पति-पत्नी दोनों को लोकसभा चुनाव में उतारने की तैयारी चल रही है।

चर्चित अफसर रह चुकी हैं राजबाला वर्मा

राजबाला वर्मा एक ज़माने में लालू यादव के साथ उनकी सत्ता में काफी करीबी मानी जाती थीं।  1995 के विधानसभा चुनाव में भी वह गया की जिलाधिकारी थीं, लेकिन उनके असहयोग से तंग आकर चुनाव आयोग ने भविष्य में चुनाव कार्यों के लिए उन्हें अयोग्य करार दिया था। फिलहाल उनके पति जेबी तुबिद भाजपा के नेता हैं। तुबिद भी आईएएस अधिकारी रहे हैं और पिछला विधानसभा चुनाव वह भाजपा के टिकट पर लड़े थे।


झारखंड की राजद अध्यक्ष भाजपा में शामिल


झारखंड: महागठबंधन में सीटों का फॉर्मूला तय, जानें किसके हिस्से आई कौन सीट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)