झारखंड चुनाव: पूर्व CM बाबूलाल मरांडी धनवार से लड़ेंगे चुनाव, JVM की चौथी लिस्ट जारी

  • Follow Newsd Hindi On  
झारखंड चुनाव: पूर्व CM बाबूलाल मरांडी धनवार से लड़ेंगे चुनाव, JVM की चौथी लिस्ट जारी

झारखंड विकास मोर्चा (JVM) ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। झाविमो सुप्रीमो और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी खुद धनवार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

इससे पहले झाविमो अपने उम्मीदवारों की 3 लिस्ट जारी कर चुकी है। पार्टी की ओर से अब तक 53 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशी घोषित किये जा चुके हैं। चौथी सूची में कुल 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।


जेवीएम विपक्षी गठबंधन से अलग होकर अकेले अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ रही है। पार्टी सभी 81 सीटों पर प्रत्याशियों को उतारेगी। बता दें कि झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में चुनाव होगा। 23 दिसंबर नतीजे आएंगे।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)