Jharkhand JAC 8th Result 2020: झारखंड बोर्ड 8वीं क्लास का रिजल्ट जारी, @ jac.jharkhand.gov.in पर ऐसे देखें मार्क्स

  • Follow Newsd Hindi On  
MBSE HSSLC 12th Results 2020 declared check here your result

JAC Class 8th Result 2020: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज 8वीं क्लास का रिजल्ट (JAC 8th Result 2020) जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। शिक्षक वेबसाइट पर लॉग-इन कर अपने स्कूलों के लिए मार्कशीट और टेबुलेशन शीट डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को अपने परिणाम देखने के लिए थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है क्योंकि भारी इंटरनेट ट्रैफ़िक के कारण वेबसाइट को लोड होने में समय लग सकता है।

झारखंड का 8वीं क्लास का रिजल्ट जारी स्टूडेंट्स मोबाइल ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसके अलावा स्टूडेंट्स अलग-अलग इन वेबसाइट्स पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। वेबसाइट्स इस प्रकार हैं-


JAC Class 8th Result 2020 Websites:

– jacresults.com


– jac.jharkhand.gov.in


– jharresults.nic.in



JAC 8th Result 2020: 8वीं क्लास का रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक

– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट Jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।

– इसके बाद JAC exam 2020 Results के लिंक पर क्लिक करें।

– अब अपना रोल नंबर और रोल कोड सबमिट करें।

– इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।

– अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट ले सकेंगे।

बता दें, झारखंड में इस बार 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 5 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। हर साल झारखंड में बोर्ड कक्षा 8वीं के छात्रों के लिए परीक्षा के कुछ समय बाद ही परिणाम सामने आते हैं। परिणाम की घोषणा में देरी देश और राज्य में लॉकडाउन की स्थिति के कारण हो रही है। बोर्ड परिणाम जारी करने के लिए सरकार के आदेश का इंतजार कर रहा था। पिछले साल जेएसी 8वीं के परिणाम 16 अप्रैल, 2019 को घोषित किए गए थे। पिछले साल भी 5 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। इस वर्ष कोरोना वायरस महामारी के कारण परिणाम देरी से आए हैं।


JAC 9th Result 2020: झारखंड बोर्ड कक्षा 9वीं के रिजल्ट घोषित, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)