झारखंड के लेफ्टिनेंट ने जान देकर 3 जवानों को डूबने से बचाया, 6 महीने पहले लगी थी नौकरी

  • Follow Newsd Hindi On  
झारखंड के लेफ्टिनेंट ने जान देकर 3 जवानों को डूबने से बचाया, 6 महीने पहले लगी थी नौकरी

झारखंड के पलामू जिले के लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला ने अपने जान की बाजी लगाकर साथी जवानों को डूबने से बचा लिया। अनुराग शुक्ला भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर राजस्थान के श्रीगंगा नगर में तैनात थे। शुक्रवार को श्रीगंगानगर में सेना के जवान डिग्गी में अभ्यास कर रहे थे इसी दौरान तीन डूबने लगे। उनको बचाने के क्रम में वो डूब गए।

जानकारी के अनुसार कुछ जवान डिग्गी में अभ्यास कर रहे थे, तभी वो डूबने लगे। इसी दौरान मौके पर मौजदू अनुराग शुक्ला ने डिग्गी में छलांग लगा कर तीनों को बचा लिया, लेकिन खुद डूब गए।


बता दें कि अनुराग शुक्ला पलामू के मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के सिंगरा खुर्द के रहने वाले थे। अनुराग शुक्ला की सेना में नौकरी होने के बाद ये पहली पोस्टिंग थी। करीब सवा छह महीने पहले उनकी पोस्टिंग श्रीगंगा नगर में हुई थी।

वहीं, घटना के बाद पूरे सिंगरा में मातम है। परिवार के सभी लोग राजस्थान रवाना हो गए है। रविवार की देर शाम तक उनका शव मेदिनीनगर पंहुचने की उम्मीद है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)